विज्ञापन

पुलिस और बदमाश के मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी शार्प शूटर आशु उर्फ मोंटी का अंत

पुलिस और बदमाश के मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी शार्प शूटर आशु उर्फ मोंटी का अंत मृतक आशु उर्फ मोंटी कुख्यात उधम सिंह गैंग का सक्रिय सदस्य था और उस पर हत्या, लूट व रंगदारी समेत करीब 36 मुकदमे दर्ज थे।

50k-reward-sharp-shooter-ashu-monty-killed-in-police-encounter

मुरादाबाद में पुलिस और बदमाश के मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी शार्प शूटर आशु उर्फ मोंटी का अंत हो गया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पोस्टमार्टम हाउस के पास पुलिस ने संदिग्ध को रोकने की कोशिश की जिस पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने घायल बदमाश को मृत घोषित कर दिया।

मृतक आशु उर्फ मोंटी कुख्यात उधम सिंह गैंग का सक्रिय सदस्य था और उस पर हत्या, लूट व रंगदारी समेत करीब 36 मुकदमे दर्ज थे। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। हाल ही में उसने एक बड़े व्यापारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक गैंग के सरगना उधम सिंह की जमानत के बाद पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पुलिस अलर्ट पर थी और लगातार बदमाशों की निगरानी की जा रही थी। मुठभेड़ के बाद मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल सहित कई अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

You Tube | Latest News

नयी खबरें

anpara-robbery-case-solved-5-arrested-including-mastermind

अनपरा लूटकांड का खुलासा मास्टरमाइंड सहित 5 गिरफ्तार

अनपरा लूटकांड का खुलासा मास्टरमाइंड सहित 5 गिरफ्तार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, लूटा गया माल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलें बरामद की…

kaarobari-talib-bandhuon-ne-purv-sansad-par-kiya-hamla-video-viral

कारोबारी तालिब बंधुओं ने पूर्व सांसद पर किया हमला, वीडियो वायरल

कारोबारी तालिब बंधुओं ने पूर्व सांसद पर किया हमला, वीडियो वायरल प्रशासनिक टीम की जांच के वक्त प्लाईवुड फैक्टरी में

vda-bulldozer-action-30-illegal-plots-demolished-75-bigha-area

VDA ने चलाया 30 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोज़र कुल 75 बीघा क्षेत्रफल में ध्वस्तीकरण

वाराणसी विकास प्राधिकरण VDA ने चलाया 30 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोज़र कुल 75 बीघा क्षेत्रफल में ध्वस्तीकरण उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top