अयोध्या के राजघाट में महायज्ञ के दौरान भीषण आग बचाव कार्य जारी आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है, लेकिन मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया..

अयोध्या के राजघाट में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है, लेकिन मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, यह महायज्ञ स्वामी जीयर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा था, जिसमें उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता भी बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।