भारत ने श्रीलंका को दिया 38000 मीट्रिक टन डीजल-पेट्रोल भारत के इस क़दम की सराहना ना सिर्फ़ वहाँ की सरकार कर रही है बल्कि श्रीलंका के विपक्षी दल ने भी इस कार्य की तारीफ की 24 मार्च को टेलीफोन पर बातचीत के बाद ईधन भेजने का फ़ैसला लिया गया है ।

ईरान में जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच दुनिया के देशों में ईधन की किल्लत जारी है। संकट की इस घड़ी में भारत ना सिर्फ़ अपने देश की जनता की जरूरतों को पूरा कर रहा है, बल्कि पड़ोसी देश श्रीलंका और बांग्लादेश का भी ख्याल रख रहा है ।यही वजह है कि भारत ने 38,000 मीट्रिक टन पेट्रोल और डीजल की सयुक्त खेप शनिवार को श्रीलंका पहुँची ।
यह जानकारी रविवार को भारतीय उच्चायोग ने दी। भारत के इस क़दम की सराहना ना सिर्फ़ वहाँ की सरकार कर रही है बल्कि श्रीलंका के विपक्षी दल ने भी इस कार्य की तारीफ की ।नेता प्रतिपक्ष और सगामी जन बलवेगया के नेता सजित प्रेमदासा ने भारत की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया है ।
आपको बता दें कि श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच 24 मार्च को टेलीफोन पर बातचीत के बाद ईधन भेजने का फ़ैसला लिया गया है ।