हाई कोर्ट ने सभी आरोपों से बरी किया, 10 साल बाद हुई रिहाई इस मामले से जुड़े दूसरे आरोपी मुनीर की बीमारी से पहले ही मौत हो चुकी है। डीएसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी..

बिजनौर के स्योहारा इलाके में 2 अप्रैल 2016 की रात NIA के डीएसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, यह घटना तब घटी, जब दोनों एक शादी समारोह से लौट रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, हमलावरों ने डीएसपी तंजील अहमद पर 24 गोलियां दागीं गई थी।





