विज्ञापन

सीएम योगी ने वाराणसी में ‘स्कूल चलो अभियान’ का किया शुभारंभ

वाराणसी में सीएम योगी ने शनिवार को वाराणसी से ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया। उन्होंने शिवपुर के परिषदीय स्कूल के बच्चों को खुद स्कूल बैग पहनाया। बच्चों को गिफ्ट और किताबें दीं और खुद खाना परोसा।

cm-yogi-ne-varanasi-mein-school-chalo-abhiyan-ka-kiya-shubharambh
स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के 5 निपुण विद्यालयों, 5 निपुण छात्रों और 5 नवप्रवेशी बच्चों को सम्मानित किया। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और विद्यालयों को प्रोत्साहित करना है, सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा सरकार पर हमला किया। कहा- 2017 से पहले सरकार के एजेंडे में शिक्षा नहीं थी। उनके लोग नकल कराते थे, ताकि उनके स्कूलों में पढ़ाई न हो। इस तरह की कामचलाऊ व्यवस्था से समाज आगे नहीं बढ़ता।

सीएम ने कार्यक्रम में कई बिंदुओं पर चर्चा की उन्होंने कहा कि मुझे याद है, जब 2017 में हमारी सरकार बनी थी। हम लोगों ने 1 जुलाई को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया था। तब मैंने बेसिक शिक्षा विभाग के भवनों की जर्जर स्थिति देखी। योगी ने कहा- याद रखना, सामाजिक और आर्थिक समानता लानी है तो सबको शिक्षित करना होगा। पहले स्कूलों में बच्चों का ड्रॉपआउट रेट 19% से ज्यादा हो गया था। लेकिन अब ड्रॉपआउट रेट 19% से घटकर 3% पर पहुंच गया है। हमें इसे 0% पर लाना है। शिक्षा का मतलब सिर्फ सर्टिफिकेट या डिग्री लेना नहीं होता।

cm-yogi-ne-varanasi-mein-school-chalo-abhiyan-ka-kiya-shubharambh
स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

शिक्षा इंसान को अच्छे संस्कार देने और सही रास्ता दिखाने का जरिया है। यह जिम्मेदारी ईश्वर ने हमारे गुरुजनों को सौंपी है। अगर शिक्षा इस भूमिका को सही तरीके से निभाए, तो समाज और देश दोनों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। योगी ने कहा-ऑपरेशन कायाकल्प को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया गया। इस ऑपरेशन में 1 लाख 36 हजार से ज्यादा स्कूल सभी सुविधाओं से लैस हुए हैं। ऑपरेशन निपुण से सामान्य शिक्षा के मामले में बच्चों में जिज्ञासा बढ़ी है।

“योगी ने कहा- मुझे याद है, 2017 के पहले 60% से ज्यादा बालिकाएं नंगे पैर चलती थीं। सर्दी हो या गर्मी, बदन पर सिर्फ एक फटी कुर्ती होती थी। कमोबेश बालकों की स्थिति भी ऐसी ही थी। आज मैं कह सकता हूं कि बेसिक शिक्षा में पढ़ने वाले सभी बच्चों को डबल इंजन की सरकार ने साल में 2 ड्रेस, बैग, किताबें, जूते और मोजे सब मुफ्त में दिलाए हैं। जैसे ही एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी, 15 अप्रैल और 15 जुलाई के बाद दो चरणों में पैसे अभिभावकों के खाते में दिए जाएंगे। “योगी ने टीचरों से कहा-देश के भविष्य को गढ़ने और उसे तराशने की जिम्मेदारी ईश्वर ने आपको दी है। अगर आप इस दायित्व का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करेंगे, तो आपका जीवन भी यशस्वी होगा और ये बच्चे जब आगे बढ़ेंगे, तो आपको याद करते हुए हमेशा सम्मान देंगे।

“हम लोगों को जिन शिक्षकों ने बचपन में पढ़ाया था, उनसे कभी मिलते हैं तो मैं आज भी उनके पैर छूता हूं। मैं यह नहीं कहता कि मैं संन्यासी हूं, इसलिए पैर नहीं छूऊंगा। वे मेरे गुरुजन थे, मैं आज भी उनका सम्मान करता हूं। मैं यह नहीं मानता कि उन्होंने मुझे केवल बेसिक शिक्षा में पढ़ाया था, उन्होंने मुझे अक्षर ज्ञान कराया और इसलिए मैं आज भी उन्हें सम्मान देता हूं।मैं जब भी जाता हूं, उन्हें बुलवाकर सम्मान करता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं और अगर कभी मुलाकात होती है तो पूरा आदर करता हूं। मुझे लगता है कि ऐसे संस्कार आपको अपने बच्चों के अंदर भरने पड़ेंगे।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने विभाग की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

You Tube | Latest News

Share Now :

नयी खबरें

sambhal-sp-ki-shadi-mein-jaane-par-spa-vidhayakon-ko-akhilesh-yadav-ki-fatkar

संभल SP की शादी में जाने पर, सपा विधायकों को अखिलेश यादव की फटकार

संभल SP की शादी में जाने पर, सपा विधायकों को अखिलेश यादव की फटकार उत्तर प्रदेश कैडर के दो आईपीएस अधिकारियों- संभल के एसपी के.के. बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका

kashi-mein-nashamukt-janjagrukta-padyatra-sadak-par-utarkar-kiya-logon-ko-jagruk

काशी में निकली नशामुक्त जनजागरुकता पदयात्रा, सड़क पर उतरकर किया लोगों को जागरूक

काशी में निकली नशामुक्त जनजागरुकता पदयात्रा, सड़क पर उतरकर किया लोगों को जागरूक भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top