कौशाम्बी जिला के करारी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एक की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

पिंडरा चौराहे के पास दो बाइक सवारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक की अभी पहचान पुष्टि नहीं हो पायी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।





