विज्ञापन

IPL टिकट बुकिंग शुरू ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग

IPL टिकट बुकिंग शुरू, ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, एकाना स्टेडियम में 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) वनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) का पहला मुकाबला होगा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में हो रही है टिकट बुकिंग।

ipl-ticket-booking-shuru-online-ho-rahi-e-ticket-ki-booking

लखनऊ में दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्था के तहत अब पहली बार ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा एलएसजी द्वारा उपलब्ध कराया गया है। बुक माई शो पर ऑनलाइन IPL एम टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। टिकट पर प्रिंटेड क्यूआर स्कैन करने बाद स्टेडियम में एंट्री होगी।

इसके साथ ही खुद न आने पर 3 घंटे पहले अपने करीबी को एम टिकट ट्रांसफर कर सकेंगे। मैच में एंट्री के दौरान दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्था के तहत बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों के लिए अलग लाइन होगी।

ऑफलाइन भी टिकट बुकिंग की व्यवस्था है, हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में जाकर फैन्स टिकट खरीद सकते हैं टिकट के लिए एलएसजी ने बॉक्स ऑफिस खोल दिए हैं।

You Tube | Latest News

Scroll to Top