प्रॉपर्टी डीलर सुशील कुमार हत्या केस में सभी आरोपी बरी प्रॉपर्टी डीलर सुशील कुमार की सेंट मेरी स्कूल के पास 29 मई 2024 की देर शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अदालत में आरोप सिद्ध करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिल सके सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

बिजनौर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर सुशील कुमार हत्या मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया। लंबे समय से चल रहे इस मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। मामला बिजनौर की मन्नू पुरम कॉलोनी के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर सुशील कुमार की सेंट मेरी स्कूल के पास 29 मई 2024 की देर शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
घटना के बाद पुलिस ने जांच कर कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से गवाह और सबूत अदालत में पेश किए गए, लेकिन अदालत में आरोप सिद्ध करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिल सके। जिसके चलते ठोस साक्ष्य के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया।फैसले के बाद आरोपियों और उनके परिजनों में राहत की भावना देखी गई, जबकि यह मामला लंबे समय से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ था।