विज्ञापन

STF ने किया पेपर सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, परीक्षा पास कराने के नाम पर लाखों की वसूली

STF ने किया पेपर सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, परीक्षा पास कराने के नाम पर लाखों की वसूली STF द्वारा जांच के दौरान अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया।

स्पेशल टास्क फोर्स लखनऊ की टीम ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर परीक्षा में पास कराने वाले पेपर सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। यह गैंग अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने के नाम पर लाखों रुपये वसूलता था और इसके लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर सॉल्वर उपलब्ध कराता था। STF द्वारा जांच के दौरान अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया।

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह से जुड़े गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है, जांच में सामने आया है कि गिरोह संगठित तरीके से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली करता था।

आरोपियों के नेटवर्क और अन्य सदस्यों की तलाश के लिए STF की टीमें सक्रिय हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You Tube | Latest News

Scroll to Top