विज्ञापन

वाराणसी में बड़ा कार हादसा चालक गंभीर रूप से घायल

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत हरहुआ ओवरब्रिज पर बीती रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है।

varanasi-mein-bada-car-haadsa-chalak-gambhir-roop-se-ghayal
तेज रफ्तार कार

आपको बता दें कि ट्रेलर वाराणसी से बाबतपुर की ओर जा रहा था। काजीसराय बाजार के समीप ओवरब्रिज से उतरते समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसके पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का पिछला चार पहिया टूटकर जाम हो गया और कार ट्रेलर के पीछे बुरी तरह फंस गई। घटना के तुरंत बाद ट्रेलर चालक शुभम यादव और परिचालक कृष्ण कुमार यादव (निवासी गोसाईगंज, अयोध्या) ने वाहन रोका।

उन्होंने कार में फंसे चालक शुभम गायकवाड़ (22 वर्ष, निवासी लंका) को बाहर निकालने का प्रयास किया और डायल 112 व 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक को कार से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

varanasi-mein-bada-car-haadsa-chalak-gambhir-roop-se-ghayal
ट्रेलर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा था। कार चालक ने सीट बेल्ट लगाया हुआ था, जिससे टक्कर के बाद कार का दोनों एयरबैग खुल गए और कार चालक की जान बच गई। एक मोटरसाइकिल सवार ने बताया कि कार उनकी बाइक को भी टक्कर मार सकती थी, लेकिन वे संयोगवश बच गए।

बड़ागांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी विवेकानंद द्विवेदी ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

You Tube | Latest News

Share Now :

नयी खबरें

sambhal-sp-ki-shadi-mein-jaane-par-spa-vidhayakon-ko-akhilesh-yadav-ki-fatkar

संभल SP की शादी में जाने पर, सपा विधायकों को अखिलेश यादव की फटकार

संभल SP की शादी में जाने पर, सपा विधायकों को अखिलेश यादव की फटकार उत्तर प्रदेश कैडर के दो आईपीएस अधिकारियों- संभल के एसपी के.के. बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका

kashi-mein-nashamukt-janjagrukta-padyatra-sadak-par-utarkar-kiya-logon-ko-jagruk

काशी में निकली नशामुक्त जनजागरुकता पदयात्रा, सड़क पर उतरकर किया लोगों को जागरूक

काशी में निकली नशामुक्त जनजागरुकता पदयात्रा, सड़क पर उतरकर किया लोगों को जागरूक भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top