बीजेपी लखनऊ कार्यालय पर भाजपा के 47वें स्थापना दिवस का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और सेवा और सुशासन का संकल्प कराया।

बीजेपी लखनऊ कार्यालय पर भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं में खूब जोश और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत पार्टी के सभी नेता शामिल हुए।
लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और सेवा और सुशासन का संकल्प कराया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सभी पूर्वजों को नमन कर उनके योगदान का स्मरण कराया जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा भाजपा जिंदाबाद का नारा देश के कोने-कोने में गूंज रहा है।





