विज्ञापन

वाराणसी में 300 बीघा सरकारी जमीन प्रशासन ने खाली कराया

वाराणसी में 300 बीघा सरकारी जमीन प्रशासन ने खाली कराया कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने जमीन पर जगह-जगह पोल गाड़कर लोहे की तारबंदी कराई।

varanasi-mein-300-bigha-sarkari-zameen-prashasan-ne-khali-karaya
धानापुर लश्करिया क्षेत्र

वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के धानापुर लश्करिया में प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने लगभग 188 एकड़ (300 बीघा) सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। यह भूमि विवाद लंबे समय से चला आ रहा था। आपको बता दें कि रविवार को सुबह से ही एसडीएम नें पूरे क्षेत्र में पीएसी के जवानों, स्थानीय पुलिस और तीन थानों की फोर्स तैनात कर दी। जिससे इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

एडीसीपी और एसीपी भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहकर लगातार निगरानी कर रहे थे। संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर हर गतिविधि पर नजर रखी गई। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने जमीन पर जगह-जगह पोल गाड़कर लोहे की तारबंदी कराई। जिससे दोबारा किसी भी तरह के अतिक्रमण को रोका जा सके। पुलिस बल की मौजूदगी में यह पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। प्रशासनिक टीम ने पहले जमीन खाली कराई, फिर सीमांकन करते हुए तारबंदी का कार्य पूरा किया।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

साइबर क्राइम

झांसी में बड़े सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार

झांसी पुलिस की संयुक्त टीम झाँसी ने एक बड़े सट्टेबाज साइबरठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर सट्टेबाज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top