– 4 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, चार शातिर आरोपिय गिरफ्तार
– थाना बबीना पुलिस और साइबर क्राइम टीम की संयुक्त कार्रवाई
– 3 लाख 96 हजार 208 रुपये नगद, 17 मोबाइल फोन, 3 टैबलेट, 10 चेकबुक, 5 पासबुक, 4 एटीएम कार्ड और एक कार बरामद
साइबर क्राइम टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई :
झांसी पुलिस की संयुक्त टीम झाँसी ने एक बड़े सट्टेबाज साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर सट्टेबाज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट और आईपीओ में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों की ठगी की। थाना बबीना पुलिस और साइबर क्राइम टीम की संयुक्त कार्रवाई में करीब 4 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है ।

चार शातिर साइबर ठग गिरफ्तार :
यह आरोपी लंबे समय से देश के अलग अलग राज्यों में सट्टेबाज ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे रहे थे सिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार आरोपियों सन्तोष श्रीवास पुत्र स्व० घनश्याम दास उम्र करीब 49 वर्ष थाना कोतवाली झासी निवासी उमेश गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता उम्र करीब 40 वर्ष प्रेमनगर जनपद झाँसी, आशीष अग्रवाल पुत्र अशोक अग्रवाल उम्र करीब 38 वर्ष, सचिन कुमार यादव पुत्र मुशीलाल यादव उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी लोगों को व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप के जरिए शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश कर भारी मुनाफे का लालच देते थे । इसके बाद फर्जी ट्रेडिंग ऐप और वेबसाइट के माध्यम से निवेश करवाकर रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लेते थे।
पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि सन्तोष श्रीवास आनलाईन सट्टेबाजी का एजेन्ट है तथा उमेश, आशीष अग्रवाल व सचिन कुमार यादव के साथ मिलकर कम्प्यूटर व मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट की सट्टेबाजी करता है। सन्तोष श्रीवास ने सट्टे की आईडी प्रेम खटीक तथा निहाल से 30 प्रतिशत के लाभपर ली थी। प्रेम खटिक व निहाल से आईडी पर 1.5 लाख क्वाइन लिये थे। सन्तोष श्रीवास प्रेम खटीक की आईडी पर एजेन्ट का कार्य करता है तथा साथी उमेश गुप्ता, आशीष अग्रवाल व सचिन यादव के साथ मिलकर ग्राहकों को जोडना व उनसे क्वाइनों का लेनदेन कर आनलाइन सट्टा खिलवाता था।
लाभ का 30 प्रतिशत अपने साथियों में बाँटता था झाँसी में पुलिस की सख्ती बढ़ गयी थी जिसके कारण गाँव देहात में आकर बिरजू श्रीवास उर्फ गोविन्द के मकान पर सेटअप तैयार कर आनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे। लाभ का प्रतिशत एडमिन प्रेम खटीक तथा निहाल को 70 प्रतिशत मिलता था हमारे 30 प्रतिशत लाभ में से ही मकान मालिक बिरजू श्रीवास उर्फ गोविन्द को हिस्सा मिलता था।
झांसी के बबीना थाना क्षेत्र का मामला :
सट्टेबाज साइबर ठगों का खुलासा तब हुआ जब झांसी के थाना बबीना क्षेत्र का मामला सामने आया, जहां पुलिस को साइबर ठगी की सिकायत मिली और पुलिस ने गंभीरता से मामले का जाँच शुरू कर दिया बीते सोमवार को साइबर ठगों की सुचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और साइबर क्राइम की टीम ने घेराव कर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया । पकड़े गए सभी आरोपी झांसी के अलग अलग थाना क्षेत्र के हैं । गिरोह के मुखिया का खुलासा अभी नही हुआ है बताया जा रहा है की साइबर ठगों का नेटवर्क पुरे देश भर में फैला है ।
17 मोबाइल फ़ोन समेत लाखों रुपये बरामद :
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 96 हजार 208 रुपये नगद, 17 मोबाइल फोन, 3 टैबलेट, 10 चेकबुक, 5 पासबुक, 4 एटीएम कार्ड और एक कार बरामद की है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने देशभर के लोगों से करीब 4 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की है ।
आरोपियों की जाँच में जुटी पुलिस :
फिलहाल पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और अन्य नेटवर्क की जांच में जुटी है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य अभियुक्तों की तलाश भी की जा रही है। जाँच में जुटी पुलिस की टीम में उ0नि0 भगत सिंह, उ0नि0 प्रशान्त कुमार, रि०आ० गौतम कुमार, रि०आ० सचिन, रि०आ० गौरव कुमार, रि०आ० अंकित, म0का0 साध्वी दुबे थाना बबीना, शामिल हैं।





