लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। कयास लगाया जा रहा है कि इस बैठक में कई योजनाओं को मंजूरी मिल सकती है।

आज की बैठक में शिक्षामित्रों का मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये करने का भी प्रस्ताव रखा जायेगा इसके अलावा अनुदेशकों का मानदेय 9,000 से बढ़ाकर 17,000 रुपये प्रति माह करने का प्रस्ताव, पीपीपी मॉडल पर रोडवेज बस स्टेशनों के सेकेंड फेज विकास की बोली को मंजूरी का प्रस्ताव, हाथरस के सिकंद्राराऊ में बस स्टेशन निर्माण हेतु भूमि नि:शुल्क हस्तांतरण प्रस्ताव, बुलंदशहर नरौरा व बलरामपुर तुलसीपुर में बस स्टेशन/डिपो हेतु भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव, स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 2026-27 में 40 लाख छात्रों को टैबलेट देने का प्रस्ताव, औद्योगिक निवेश नीति 2022 के तहत निवेशकों को सब्सिडी देने पर मुहर संभव है।





