विज्ञापन

फर्जी ITC रैकेट का भंडाफोड़: 39 सिम, लैपटॉप बरामद, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

फर्जी ITC रैकेट का भंडाफोड़: 39 सिम, लैपटॉप बरामद, मास्टरमाइंड गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

farzi-itc-racket-ka-bhandafod-39-sim-laptop-baramad-mastermind-giraftar
अरीवा नोमान, सहायक पुलिस अधीक्षक

झांसी में फर्जी कंपनियों के जरिए करोड़ों की जीएसटी टैक्स चोरी करने वाले बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाना नवाबाद पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी ईशु और सरकार अभी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी कंपनियों का रजिस्ट्रेशन कराते थे और बिना किसी वास्तविक सप्लाई के करोड़ों रुपये का फर्जी लेन-देन दिखाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी ITC का फायदा उठाते थे जिससे सरकार को करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक की राजस्व हानि पहुंचाई गई।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी नशा करने वाले लोगों के नाम पर फर्जी सिम कार्ड निकलवाता था प्रति सिम करीब 300 रुपये देकर इन सिमों का इस्तेमाल फर्जी कंपनियां चलाने में किया जाता था पुलिस ने आरोपी के पास से 39 मोबाइल सिम, 2 लैपटॉप और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

action-against-forcing-private-books-state-education-minister-orders

निजी किताबें थोपने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री का एक्शन

निजी किताबें थोपने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री का एक्शन रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों को जेल भेजने

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top