विज्ञापन

बिजनौर रोडवेज परिसर में बस ड्राइवर ने की आत्महत्या

बिजनौर रोडवेज परिसर में बस ड्राइवर ने की आत्महत्या बस कंडक्टर सलमान ने जब धर्मेंद्र को फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला, तो वह बस के पास पहुंचा।

bijnor-roadways-parisar-mein-bus-driver-ne-ki-aatmahatya
बिजनौर रोडवेज परिसर

बिजनौर रोडवेज परिसर में एक बस ड्राइवर ने बस के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब बस कंडक्टर ने ड्राइवर को फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह घटना बिजनौर रोडवेज परिसर में खड़ी बस संख्या UP 81BT 6614 में हुई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुश्तरक का निवासी था।

धर्मेंद्र 4 अप्रैल से बिजनौर रोडवेज पर बस चलाने के लिए आया था। इससे पहले वह मीरापुर से मुजफ्फरनगर के बीच प्राइवेट बस चलाता था। बुधवार सुबह बस कंडक्टर सलमान ने जब धर्मेंद्र को फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला, तो वह बस के पास पहुंचा। वहां उसने धर्मेंद्र को फंदे पर लटका पाया।

आत्महत्या के कारणों का अभी पूरी तरह खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन शुरुआती जांच में पत्नी से विवाद की बात सामने आ रही है। मृतक धर्मेंद्र के चार बच्चे हैं, जिनमें एक लड़की और तीन लड़के शामिल हैं। उसकी शादी को लगभग 15 साल हो चुके थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

साइबर क्राइम

झांसी में बड़े सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार

झांसी पुलिस की संयुक्त टीम झाँसी ने एक बड़े सट्टेबाज साइबरठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर सट्टेबाज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top