विज्ञापन

महिला व मासूम की निर्मम हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

महिला व मासूम की निर्मम हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन व दस्तावेज बरामद किए हैं।

महिला व मासूम

झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली दोहरी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला और उसके मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस जघन्य वारदात के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका नीलू करीब 6 महीने पहले गुजरात से ग्राम बरौटा निवासी अपने प्रेमी चतुर्भुज उर्फ दीपक पटेल के पास आई थी। बताया जा रहा है कि जब नीलू ने अपने पति के पास वापस जाने की बात कही, तो यह बात आरोपी को नागवार गुजरी। इसी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया।

आरोपी ने पहले कुल्हाड़ी से नीलू की निर्मम हत्या कर दी और फिर उसके 3 साल के मासूम बेटे कृष्णा को भी नहीं बख्शा। रोते-बिलखते बच्चे को भी मौत के घाट उतार दिया गया, जिससे पूरी घटना और भी दर्दनाक हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने अपने जुर्म को छुपाने की कोशिश की। महिला का शव सड़क किनारे फेंक दिया गया, जबकि मासूम के शव को खेत में भूसे के अंदर दबा दिया गया। बाद में सबूत मिटाने के लिए भूसे में आग लगाकर शव को जलाने की भी कोशिश की गई।

मामले का खुलासा तब हुआ जब 5 अप्रैल को ग्राम बरौटा के पास अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस ने जांच तेज की और 8 अप्रैल की रात स्वाट व सर्विलांस टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन व दस्तावेज बरामद किए हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

action-against-forcing-private-books-state-education-minister-orders

निजी किताबें थोपने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री का एक्शन

निजी किताबें थोपने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री का एक्शन रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों को जेल भेजने

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top