विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गजों की गरिमामयी उपस्थिति होगी।

pm-modi-to-inaugurate-noida-international-airport-today

देश की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड परियोजनाओं में शामिल नोएडा अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ₹11,200 करोड़ की लागत से बनकर तैयार है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जेवर में सुबह 11:30 बजे इस अत्याधुनिक एयरपोर्ट उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गजों की गरिमामयी उपस्थिति होगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी से लैस किया गया है जहां सड़क, रेल और मेट्रो की डाइरेक्ट कनेक्टिविटी एयरपोर्ट से की गई है। इस एयरपोर्ट पर गंगा घाट थीम और पारंपरिक डिज़ाइन से सजा मल्टी-लेवल टर्मिनल बनाया है। पहले चरण में लगभग 1.20 करोड़ यात्रियों की वार्षिक क्षमता वाला मेगा एयरपोर्ट तैयार है और साथ ही एयरपोर्ट में कार्गो हब की 2.5 लाख मीट्रिक टन क्षमता भी शुरुआती चरण में संचालित होगा।

भविष्य में इसका 18 लाख तक विस्तार भी संभव है। इस एयरपोर्ट का चार चरणों में विस्तार किया जाना है चौथे चरण तक 7 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला मेगा एविएशन हब बनाये जाने की योजना है।

You Tube | Latest News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top