विज्ञापन

लहरतारा गैस सिलेंडर ब्लास्ट: बेटे-बेटी की मौत के सदमे से 40 घंटे बाद मां की भी मौत

लहरतारा गैस सिलेंडर ब्लास्ट: बेटे-बेटी की मौत के सदमे से 40 घंटे बाद मां की भी मौत सोमवार की सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में तेज धमाका हुआ, बेटे ओम कुमार चौधरी (30) और बेटी प्रीति कुमारी (28) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गिरिजा देवी और उनका एक अन्य बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

lahartara-cylinder-blast-mother-dies-after-children-death-shock

वाराणसी। लहरतारा क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से हुई दर्दनाक हादसे में घायल मां गिरिजा देवी ने भी बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले उनके बेटे और बेटी की मौत हो चुकी थी। तीनों की मौत 40 घंटे के भीतर होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सोमवार की सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में तेज धमाका हुआ, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मलबे में दबकर गिरिजा देवी के बेटे ओम कुमार चौधरी (30) और बेटी प्रीति कुमारी (28) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गिरिजा देवी और उनका एक अन्य बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार देर शाम उपचार के दौरान गिरिजा देवी ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य बेटा अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार बेहद साधारण जीवन जी रहा था और यह हादसा उनके लिए असहनीय त्रासदी बन गया।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

वाराणसी : चकबंदी अधिकारी पर 4 लाख की घूस का आरोप, DM से गुहार

वाराणसी : चकबंदी अधिकारी पर 4 लाख की घूस का आरोप, DM से गुहार

वाराणसी प्रार्थी अभिषेक गिरी ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि दोषी अधिकारी के मोबाइल की CDR और लोकेशन की जांच की जाए । भ्रष्टाचार के साक्ष्यों के आधार पर प्रारंभिक जांच कर मुकदमा पंजीकृत

पीएम के आगमन को लेकर शहर को चमकाने में जुटे भाजपाई, चलाया स्वच्छता अभियान

पीएम के आगमन को लेकर शहर को चमकाने में जुटे भाजपाई, चलाया स्वच्छता अभियान

वाराणसी में पीएम के आगमन को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवाल ने मलदहिया चौराहे पर स्वच्छता

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top