विज्ञापन

शिवम बने जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर,सफलता से क्षेत्र में खुशी

शिवम बने जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर,सफलता से क्षेत्र में खुशी साधारण परिवार से आने वाले शिवम ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

shivam-bane-gst-vibhag-ke-assistant-commissioner-safalta-se-kshetra-mein-khushi
पिता रविंद्र कुमार गुप्ता, शिवम गुप्ता

गुरसराय, झांसी के होनहार युवा शिवम गुप्ता ने यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। शिवम गुप्ता के पिता रविंद्र कुमार गुप्ता एक निजी स्कूल में क्लर्क हैं, जबकि माता प्रभा देवी गृहणी हैं।

साधारण परिवार से आने वाले शिवम ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। परिवार में शिक्षा का माहौल रहा है। उनके दो भाई हैं, जिनमें एक जबलपुर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में इंजीनियर हैं, जबकि दूसरे बंगलूरू में विप्रो कंपनी में कार्यरत हैं।

शिवम की प्रारंभिक शिक्षा गुरसराय स्थित श्री महावीर बाल शिक्षा केंद्र से हुई। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई यहीं से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई की और सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के बाद शिवम ने यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर का पद प्राप्त किया। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिल रही है।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

12-police-personnel-suspended-for-negligence-in-investigation

विवेचना में लापरवाही पर 12 पुलिसजन निलंबित

विवेचना में लापरवाही पर 12 पुलिसजन निलंबित बिना नंबर गाड़ी सीज करने की कार्यवाही एवं उल्टी दिशा में चलने वाले वाहनों पर भी इनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गुरुवार रात

action-against-forcing-private-books-state-education-minister-orders

निजी किताबें थोपने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री का एक्शन

निजी किताबें थोपने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री का एक्शन रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों को जेल भेजने

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top