सुहेलदेव पार्टी ने डीएम को सौपा ज्ञापन कार्यवाही की मांग माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

बिजनौर में माफिया गतिविधियों और राजनीतिक टकराव के बीच अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी खुलकर मैदान में उतर आई है। पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार राठौड़ के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन ने न केवल प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है, बल्कि जिले की सियासत को भी गरमा दिया है।
ज्ञापन में साफ आरोप लगाया गया है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह पर 1 अप्रैल 2026 को माफियाओं द्वारा हमला किया गया, जो कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पार्टी का कहना है कि जिले में अवैध कॉलोनियों, जमीन कब्जों, खनन, लकड़ी कटान और अन्य आपराधिक गतिविधियों का जाल तेजी से फैल रहा है, जिससे आम जनता में भय का माहौल है ।
पार्टी के बड़े चेहरों ने दिखाया एकजुटता का दम इस पूरे मुद्दे पर पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने खुलकर समर्थन दिया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। इनमें शामिल हैं। इन नेताओं ने एक सुर में कहा कि यदि माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।





