विज्ञापन

13 वर्षीय किशोर ने घर में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

13 वर्षीय किशोर ने घर में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी प्रदुम की मौत से पिता मनीष सहित पूरे परिवार में शोक की लहर।

13 वर्षीय किशोर ने घर में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
मृतक की फ़ाइल फ़ोटो

जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के डिकौली गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 13 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, डिकौली निवासी मनीष का 13 वर्षीय पुत्र प्रदुम घर में अपने कमरे में था। इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को संदेह हुआ। जब परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो प्रदुम फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने तत्काल उसे फंदे से उतारकर आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही माधौगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

बताया जा रहा है कि प्रदुम की मौत से पिता मनीष सहित पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं और परिवार को सांत्वना देने के लिए घर पहुंच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

साइबर क्राइम

झांसी में बड़े सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार

झांसी पुलिस की संयुक्त टीम झाँसी ने एक बड़े सट्टेबाज साइबरठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर सट्टेबाज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top