खालिद तालिब बंधुओं से मिलने वाली थी कॉंग्रेस प्रतिनिधि मंडल पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने एक प्रतिनिधि मंडल बनाया था..

बिजनौर में मशहूर तालिब – खालिद प्रकरण में उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने एक प्रतिनिधि मंडल बनाया था, जिसमें पूर्व मंत्री ओम वती, जिला अध्यक्ष हेनरीता सिंह, शहर अध्यक्ष हुमायूं बेग, पूर्व प्रदेश सचिव नीरज चौधरी, मुनीश त्यागी, चितवन शर्मा कोऑर्डिनेटर जनपद मुजफ्फरनगर का नाम था। इस प्रतिनिधि मंडल को आज 6 अप्रैल सुबह 10 बजे खालिद – तालिब बंधुओं से मिलने बिजनौर जिला कारागार जाने वाले थे लेकिन पुलिस ने हुमायूं बेग और हेनरीता सिंह को तो हाउस अरेस्ट कर लिया और चितवन शर्मा, नीरज चौधरी, विक्रम सिंह, अनिल त्यागी को कार्यालय पर ही नजरबंद कर दिया।
चितवन शर्मा कोऑर्डिनेटर जनपद मु० नगर उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी ने कहा कि यह भाजपा सरकार की पूर्ण तानाशाही पर उतर आई है। यह सरकार नहीं चाहती कि कांग्रेस किसी भी पीड़ित परिवार से मिले। जिस प्रकार खालिद – तालिब बंधु प्रकरण में भाजपा पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह द्वारा अपने राजनैतिक फायदे और सत्ता में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए बिजनौर के आपसी भाई चारे में दरार डालने का प्रयास करना बिजनौर के लिए उचित नहीं है। बिजनौर महात्मा विदुर जी की धरती है वो महात्मा विदुर जी जो स्वयं सदा ही शांति के समर्थक रहे जिनकी कुटिया में स्वयं भगवान श्री कृष्ण तब आकर रुके जब भगवान श्री कृष्ण स्वयं शांति प्रस्ताव लेकर हस्तिनापुर के लिए आए थे। उन महात्मा विदुर जी की धरती बिजनौर के भाई चारे में दरार डालने का प्रयास करना स्वयं में निंदनीय है।





