भाजपा के स्थापना दिवस पर वाराणसी में 28 हजार से अधिक बूथों पर कार्यक्रम, 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर 6 और 7 अप्रैल को मंडल, जिला और क्षेत्र स्तर पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को काशी क्षेत्र में व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर और ग्रामीण इलाकों के कुल 28,087 बूथों पर ध्वजारोहण, मिष्ठान वितरण और विभिन्न आयोजन किए गए। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर लोगों से संपर्क किया और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही पार्टी कार्यालयों को सजाया गया और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर 6 और 7 अप्रैल को मंडल, जिला और क्षेत्र स्तर पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।





