शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी, बोला अतीक जैसा हाल करूँगा शंकराचार्य की “गविष्ठी यात्रा” को देखते हुए यह मामला और गंभीर हो गया है।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी में उन्हें माफिया अतीक अहमद की तरह जान से मारने की चेतावनी दी गई। शंकराचार्य देशभर में “गोमाता-राष्ट्रमाता” अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में 3 मई से यूपी की हर विधानसभा में उनकी “गविष्ठी यात्रा” होनी है। इसमें वह गोरक्षा और गोधाम बनाने को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे।
आपको बता दें कि ज्योतिष्पीठ के आधिकारिक नंबर पर पहले आपत्तिजनक टेक्स्ट मैसेज भेजे गए। नंबर ब्लॉक करने के बाद वॉइस मेल के जरिए धमकी भरे ऑडियो संदेश भेजे गए। इन संदेशों में शंकराचार्य को अपशब्द कहते हुए उनकी हत्या करने की धमकी दी गई। कहा गया कि उनकी यात्रा के दौरान ही उन्हें निशाना बनाया जाएगा
शंकराचार्य को इससे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि गोरक्षा अभियान के कारण कुछ लोग नाराज हैं। इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। शंकराचार्य की “गविष्ठी यात्रा” को देखते हुए यह मामला और गंभीर हो गया है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।





