विज्ञापन

गोरखपुर में MMUT की छात्राओं का विरोध प्रोफेसर पर गंभीर आरोप

गोरखपुर में MMUT की छात्राओं का विरोध प्रोफेसर पर गंभीर आरोप छात्राओं ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है..

गोरखपुर में MMUT की छात्राओं का विरोध प्रोफेसर पर गंभीर आरोप
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMUT) में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब छात्राओं ने एक प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला “AI FOR ALL” नामक कार्यक्रम से जुड़ा है, जिसमें भाग लेने के लिए छात्राओं से फॉर्म भरवाए गए थे।

छात्राओं के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल न होने वाली छात्राओं की जांच के नाम पर प्रोफेसर बी.के. गिरी खुद गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति छात्राओं के कमरों में प्रवेश करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, जिन कमरों के दरवाजे नहीं खुले, उन्हें बाहर से लॉक करने की भी कोशिश की गई।

कुछ छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे अपने कमरों में कपड़े बदल रही थीं, तब भी प्रोफेसर ने दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया, जिससे उनकी निजता का उल्लंघन हुआ। इस घटना से नाराज छात्राओं ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और हॉस्टल परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

स्थिति को गंभीर होता देख मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। छात्राओं ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि उनकी सुरक्षा और सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता।

वहीं, प्रोफेसर बी.के. गिरी ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए पलटवार किया है। उन्होंने कुछ छात्राओं पर गलत गतिविधियों में शामिल होने और नशा करने जैसे आरोप लगाए हैं, जिससे विवाद और बढ़ गया है। छात्रों के भीतर आक्रोश है और वो कॉलेज के गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे है ।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

महिला उत्पीड़न मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख

महिला उत्पीड़न मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख SHO को किया तलब

महिला उत्पीड़न मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख SHO को किया तलब जवाब न देने पर SP सोनभद्र और तत्कालीन SHO सतेंद्र राय को कोर्ट में पेश होने का आदेश…

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top