विज्ञापन

वाराणसी में यातायात नियमों को लेकर सख्त अभियान, 266 वाहनों के चालान

वाराणसी में यातायात नियमों को लेकर सख्त अभियान, 266 वाहनों के चालान और 03 वाहनों को सीज किया गया।

वाराणसी में यातायात नियमों को लेकर सख्त अभियान, 266 वाहनों के चालान
सांकेतिक तस्वीर

वाराणसी के गोमती जोन में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) नृपेंद्र कुमार के निर्देशन में एक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। नृपेंद्र कुमार ने स्वयं कमान संभालते हुए समस्त थाना प्रभारियों को राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

अभियान के दौरान मुख्य मार्गों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाया गया और गलत लेन में चलने वाले भारी वाहनों पर नकेल कसी गई। एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि यातायात में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान कुल 266 वाहनों का चालान किया गया और 03 वाहनों को सीज किया गया। अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाई होगी। यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

महिला उत्पीड़न मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख

महिला उत्पीड़न मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख SHO को किया तलब

महिला उत्पीड़न मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख SHO को किया तलब जवाब न देने पर SP सोनभद्र और तत्कालीन SHO सतेंद्र राय को कोर्ट में पेश होने का आदेश…

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top