विज्ञापन

वायरल ऑडियो पड़ा भारी, मऊ के उपखंड अधिकारी सस्पेंड

वायरल ऑडियो पड़ा भारी, मऊ के उपखंड अधिकारी सस्पेंड मुख्य अभियंता (वितरण), आजमगढ़ की रिपोर्ट के आधार पर वाराणसी मुख्यालय के प्रबंध निदेशक शम्भू कुमार ने यह कार्रवाई की है।

उपखंड अधिकारी (SDO) अमित कुमार
उपखंड अधिकारी (SDO) अमित कुमार

वाराणसी/मऊ उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PuVVNL) ने अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए मऊ जनपद के एक अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई की है। वायरल ऑडियो में स्थानांतरण (ट्रांसफर) और पोस्टिंग को लेकर आपत्तिजनक बातचीत करने के आरोप में उपखंड अधिकारी (SDO) अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, विद्युत वितरण उपखंड-द्वितीय (मऊ) में तैनात उपखंड अधिकारी अमित कुमार का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस ऑडियो में वे किसी अन्य व्यक्ति के साथ ट्रांसफर और पोस्टिंग से जुड़े “अनुपयुक्त तथ्यों” पर चर्चा करते हुए सुने गए। विभाग का मानना है कि इस घटना से निगम की छवि आम जनमानस में धूमिल हुई है। मुख्य अभियंता (वितरण), आजमगढ़ की रिपोर्ट के आधार पर वाराणसी मुख्यालय के प्रबंध निदेशक शम्भू कुमार ने यह कार्रवाई की है।

जारी आदेश के अनुसार अमित कुमार (सैप आईडी: 12001217) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान उन्हें मुख्य अभियंता (वितरण), बस्ती क्षेत्र के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।विभाग ने इस मामले में आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई और गहन जांच के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई से बिजली विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। निगम ने स्पष्ट संकेत दिया है कि कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की अनियमिता या पद का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

महिला उत्पीड़न मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख

महिला उत्पीड़न मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख SHO को किया तलब

महिला उत्पीड़न मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख SHO को किया तलब जवाब न देने पर SP सोनभद्र और तत्कालीन SHO सतेंद्र राय को कोर्ट में पेश होने का आदेश…

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top