विज्ञापन

तीन दशक तक अमर उजाला में कार्य करने के बाद सेवानिवृत्त हुए अनिरुद्ध पांडेय

तीन दशक तक अमर उजाला में कार्य करने के बाद सेवानिवृत्त हुए अनिरुद्ध पांडेय साहित्यकारों की और ऐतिहासिक स्थलों की फोटो पत्रकारिता के साथ ही लेखन कार्य किया…

तीन दशक तक अमर उजाला में कार्य करने के बाद सेवानिवृत्त हुए अनिरुद्ध पांडेय
सेवानिवृत्त हुए अनिरुद्ध पांडेय

अनेक लेख, सैकड़ों तस्वीरें, अनेकों अखबारों में प्रकाशन देने वाले पत्रकारिता के पुरोधा अनिरुद्ध पाण्डेय अमर उजाला वाराणसी से सेवानिवृत्त हो गए। लगभग 30 वर्षों से अनिरुद्ध पाण्डेय पत्रकारिता के माध्यम से सेवा कर रहे है। इस दौरान उन्होंने साहित्यकारों की और ऐतिहासिक स्थलों की फोटो पत्रकारिता के साथ ही लेखन कार्य किया। देश भर के 15 से अधिक किलों की फोटोग्राफी की।

सेवानिवृत्त होने पर अनिरुद्ध पाण्डेय ने युवा पत्रकारों को सन्देश देते हुए कहा कि पत्रकारिता के साथ आर्थिक मजबूती पर भी ध्यान दें और तर्क संगत कार्य करें ताकि समाज पर उसका सकारात्मक प्रभाव पड़े।

अनिरुद्ध पाण्डेय ने अपने सफर के बारे में बताया उन्होने कहा कि बचपन से ही फोटोग्राफी का शौख था और बाद में इसी को प्रोफेसन बना लिया। स्कूली शिक्षा के बाद पत्रकारिता में स्नातक और इकनोमिक से स्नातकोत्तर किया और बतौर लेक्चरर कार्य करने लगा लेकिन फोटोग्राफी के शौख के कारण लेक्चरर पद से हाथ धोना पड़ा फिर फोटोग्राफी ही प्रोफेसन बन गया।

उन्होने आगे एक विशेष बात बताई की जब काशी विद्यापीठ का पत्रकारिता संस्थान बना तो उद्घाटन के समय उसमे प्रथम फोटो प्रदर्शनी अनिरुद्ध पाण्डेय द्वारा ही लगाया गया संस्थान के साथ फोटो प्रदर्शनी का उद्धघाटन भी तत्कालीन राज्यपाल मोतीलाल वोरा ने किया था। इस प्रदर्शनी का नाम दृष्य-अदृष्य था।

अपने बुआ के शादी में पहली बार किसी तरह से कैमरा का प्रबंध कर फोटोग्राफी में कदम रखा और फोटो पत्रकारिता को महत्व देते हुए यहीं से फोटो पत्रकारिता का आरंभ हुआ

फोटोग्राफी करते हुए कई डाक्यूमेंट्री पर काम करना और अभी हाल ही में कई अफवाहो का सामना करते हुए न लिखने वाली कहानी को भी लिखा दालमंडी पर तीन सीरीज छपे। इसके साथ ही मणिकर्णिका गंगा और वरुणा पर भी कार्य किया। अमर उजाला से सेवानिवृत्त होने के बाद भी अनिरुद्ध पाण्डेय स्वतंत्र रूप से कार्य कर रहे हैं।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

aniruddh-pandey-retires-after-three-decades-at-amar-ujala

तीन दशक तक अमर उजाला में कार्य करने के बाद सेवानिवृत्त हुए अनिरुद्ध पांडेय

तीन दशक तक अमर उजाला में कार्य करने के बाद सेवानिवृत्त हुए अनिरुद्ध पांडेय साहित्यकारों की और ऐतिहासिक स्थलों की फोटो पत्रकारिता के साथ ही लेखन कार्य किया…

फूलपुर पुलिस, एनबीडब्ल्यू वारंटी संदीप कुमार

फूलपुर पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी संदीप कुमार को किया गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

फूलपुर पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी संदीप कुमार को किया गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार पकड़े गए अभियुक्त का नाम

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top