व्यापारी बंधुओं के साथ विशेष गोष्ठी का आयोजन व्यापारियों की समस्याएं सुनकर DCP नीतू कादयान ने दिए मुख्य निर्देश विभिन्न व्यापारी संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे…

वाराणसी, गोमती ज़ोन के व्यापारियों की सुरक्षा और व्यापारिक माहौल को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन नीतू कादयान ने ज़ोन के सभी थाना क्षेत्रों के व्यापारी बंधुओं के साथ एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी में विभिन्न व्यापारी संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
गोष्ठी के दौरान व्यापारियों ने अपनी स्थानीय समस्याओं और सुझावों को खुलकर रखा। पुलिस उपायुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस को प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा
गोष्ठी में अधिकांश व्यापारियों ने सार्वजनिक स्थलों और हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की समस्या उठाई। उनका कहना था कि कस्बों में स्ट्रीट लाइटें ठीक न रहने से चोरी की घटनाओं में इजाफा होता है, वहीं हाईवे पर अंधेरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इस पर पुलिस उपायुक्त ने कहा कि यद्यपि यह विषय सीधे पुलिस विभाग से जुड़ा नहीं है।





