विज्ञापन

झांसी : मऊरानीपुर में आठ दुकानों में लगी भीषण आग लाखों का सामान जलकर राख

झांसी : मऊरानीपुर में आठ दुकानों में लगी भीषण आग लाखों का सामान जलकर राख प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है..

 झांसी : मऊरानीपुर में आठ दुकानों में लगी भीषण आग लाखों का सामान जलकर राख
स्थानीय लोगों और फायर कर्मियों की मदद से आग बुझाने का काम : मऊरानीपुर

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दमेले इंटर कॉलेज के पास अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक कुल आठ दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो यह और भी बड़ा रूप ले सकती थी, क्योंकि यह इलाका बेहद व्यस्त बाजार क्षेत्र है। स्थानीय लोगों और फायर कर्मियों की मदद से आग बुझाने का काम तेजी से किया गया लेकिन तब तक आठों दुकानों का सामान पूरी तरह जल चुका था। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

साइबर क्राइम

झांसी में बड़े सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार

झांसी पुलिस की संयुक्त टीम झाँसी ने एक बड़े सट्टेबाज साइबरठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर सट्टेबाज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top