विज्ञापन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम : लखनऊ में भी मातृशक्ति का आक्रोश प्रदर्शन,सीएम योगी

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नए संशोधन को बाधित करने और सदन में उस प्रस्ताव को गिराने के खिलाफ देशभर में आक्रोश रैली महिला विरोधी आचरण के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन – सीएम योगी

नारी शक्ति वंदन अधिनियम : लखनऊ में भी मातृशक्ति का आक्रोश प्रदर्शन,सीएम योगी
सीएम योगी

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नए संशोधन को बाधित करने और सदन में उस प्रस्ताव को गिराने के खिलाफ देशभर में जो आक्रोश रैली निकल रही है, उस आक्रोश रैली के क्रम में आज उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके और इंडी गठबंधन के उन सभी सहयोगियों का विरोध करने के लिए आज लखनऊ में भी मातृशक्ति के द्वारा यह आक्रोश प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर सीएम योगी का बयान सामने आया है उन्होने कहा “इनके सामने प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो विकल्प दिया था अपनी महिला विरोधी छवि को समाप्त करने के लिए, उसका इन्होंने नाजायज दुरुपयोग करने का प्रयास किया है और आज इसीलिए देशभर में आधी आबादी कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों के महिला विरोधी आचरण के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन कर रहा है।

पिछले 11-12 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश के अंदर जो परिवर्तन देखने को मिला है, उसमें उन्होंने सदैव इस बारे में कहा है कि देश के अंदर केवल चार जातियां हैं.. उनमें पहली जाति है महिला की, दूसरी जाति है गरीब की, तीसरी जाति है युवा की और चौथी जाति है किसान की, और उन्होंने सभी नीतियों को इन्हीं चार के इर्द-गिर्द केंद्रित करते हुए देश को आज आर्थिक उन्नति के एक नए सोपान तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त की है।

देश के अंदर इंफ्रास्ट्रक्चर के इस नए युग का कार्य हो,या फिर देश के अंदर समाज के अलग-अलग तबके के उत्थान के लिए चलने वाली योजनाएं, इन सबका केंद्र बिंदु आधी आबादी नारी शक्ति है, जिसके सम्मान, जिसकी सुरक्षा और जिसके स्वावलंबन के लिए अनेक कार्यक्रम चले हैं।”

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

साइबर क्राइम

झांसी में बड़े सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार

झांसी पुलिस की संयुक्त टीम झाँसी ने एक बड़े सट्टेबाज साइबरठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर सट्टेबाज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top