विज्ञापन

सीएम योगी का पश्चिम बंगाल दौरा आज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को पश्चिम बंगाल में रहेंगे जहां एक ही दिन में तीन सभाएं करेंगे और वहीं से रात को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये होमगार्ड भर्ती,कानून व्यवस्था पर बैठक में शामिल होंगे।

सीएम योगी का पश्चिम बंगाल दौरा आज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश

पश्चिम बंगाल चुनाव में लगातार भाजपा के स्टार प्रचारक एक के बाद एक रैली कर रहे है वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आज तीन सभाओं को सम्बोधित करेंगे सबसे पहले सुबह 11.45 बजे जोरासांको चकदहा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे इसके ठीक बाद वहां से निकलकर दोपहर 1 बजे चकदहा विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे और लगभग 02 :15 बजे उदयनारायणपुर के जनसभा में शामिल होंगे।

रात नौ बजे सीएम योगी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आज,होमगार्ड भर्ती,कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में सभी जोन के ADG, DM, SP बैठक में जुड़ेंगे। 25 से 27 अप्रैल के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा होना तय है, सुरक्षा और नकलविहीन परीक्षा पर इस बैठक में चर्चा होने की सम्भावना है, संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता के निर्देश दिए जायेंगे साथ ही,नकल और गड़बड़ी पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू होगी।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

केदारनाथ धाम के कपाट खुले जयघोष के साथ यात्रा का शुभारंभ

केदारनाथ धाम के कपाट खुले जयघोष के साथ यात्रा का शुभारंभ

केदारनाथ (रुद्रप्रयाग) उत्तराखंड। केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह आठ बजे तय लग्नानुसार विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिर को इस बार करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया। देश-विदेश से बड़ी संख्या में

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top