विज्ञापन

वाराणसी में महिला आरक्षण की मांग सड़कों पर उतरीं बीजेपी महिलाएं

महिला आरक्षण लेकर को वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिला आरक्षण बिल को जल्द लागू करने की मांग को लेकर जन आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें महिलाओं का गुस्सा खुलकर सामने आया।

वाराणसी में महिला आरक्षण की मांग सड़कों पर उतरीं बीजेपी महिलाएं
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा

रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला आरक्षण बिल का लागू होना बेहद जरूरी है। उनका मानना है कि लंबे समय से इस मुद्दे को टाला जा रहा है, जिससे महिलाओं में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि वर्षों से महिला आरक्षण की मांग उठती रही है, लेकिन अब तक इसे प्रभावी रूप से लागू नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखा रही है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

रैली के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। हालांकि, पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन कार्यकर्ताओं के तेवर और नारों से उनका आक्रोश साफ झलक रहा था। प्रदर्शन के अंत में महिला मोर्चा ने सरकार से मांग की कि महिला आरक्षण बिल को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए, ताकि महिलाओं को राजनीति में उनका अधिकार मिल सके। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

साइबर क्राइम

झांसी में बड़े सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार

झांसी पुलिस की संयुक्त टीम झाँसी ने एक बड़े सट्टेबाज साइबरठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर सट्टेबाज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top