विज्ञापन

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा ब्रेक फेल ट्रक ने मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस भीषण दुर्घटना में बोलेरो सवार 10 लोगों की जलकर मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: ब्रेक फेल ट्रक ने मारी टक्कर
दुर्घटना में बोलेरो

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक बोलेरो ढलान से नीचे उतर रही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह आगे चल रही गिट्टी लदी ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई और उसमें सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण किसी को बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

साइबर क्राइम

झांसी में बड़े सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार

झांसी पुलिस की संयुक्त टीम झाँसी ने एक बड़े सट्टेबाज साइबरठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर सट्टेबाज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top