विज्ञापन

35 पाउच अवैध देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी के सिगरा थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 35 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कुल 7 लीटर अवैध शराब और 220 रुपये नगद बरामद हुए हैं।

35 पाउच अवैध देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
पुलिस टीम, के साथ आरोपी

पुलिस टीम ने आरोपी विनोद सोनकर उम्र करीब 42 वर्ष को गेट नंबर 4, वसुंधरा कालोनी, खटिकाना मोहल्ला, कैंट थाना सिगरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 35 पाउच अवैध देशी शराब (कुल मात्रा 07 लीटर) बरामद हुई।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक, थाना सिगरा उपनिरीक्षक पार्थ तिवारी कांस्टेबल राहुल सिंह कांस्टेबल सतीश कुमार शामिल थे। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई शहर में जारी है। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

साइबर क्राइम

झांसी में बड़े सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार

झांसी पुलिस की संयुक्त टीम झाँसी ने एक बड़े सट्टेबाज साइबरठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर सट्टेबाज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top