विज्ञापन

शादी का झांसा देकर 610 लोगों से ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार

झांसी पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सीपरी बाजार एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बुधवार को यह कार्रवाई किया।

शादी का झांसा देकर 610 लोगों से ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार
झांसी पुलिस

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह ने करीब 610 लोगों को अपना शिकार बनाया। खासतौर पर 40 से 50 साल से अधिक उम्र के अविवाहित व्यक्तियों को निशाना बनाकर शादी कराने का झांसा दिया जाता था और उनसे 1,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक की ठगी की जाती थी।

इस फर्जी कॉल सेंटर की मैनेजर हिना कौसर और संचालक सतीश व नीतू प्रजापति बताए गए हैं। इनके अलावा करीब 17 युवतियों के जरिए कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था। ये युवतियां लोगों को फोन कर पहले बातचीत में फंसाती थीं, फिर एआई से तैयार की गई लड़कियों की फोटो भेजकर भरोसा दिलाती थीं और शादी के नाम पर पैसे ऐंठ लेती थीं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिन युवतियों के माध्यम से कॉल सेंटर चलाया जा रहा था, उनसे भी संचालक और मैनेजर द्वारा दबाव बनाकर काम कराया जाता था। फिलहाल इस पहलू की भी गहन जांच की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 कंप्यूटर सेट, 5 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 23 कीपैड मोबाइल फोन, 1 एसआर रजिस्टर और 3 अन्य रजिस्टर बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में लोगों का डेटा और ठगी से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच जारी है और गिरोह के अन्य कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

noida-international-airport-jevar-ke-pratham-charan-ka-udghatan-sampann

एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन-योगी सरकार

एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन, चाहे बैलेंस कितना भी नेगेटिव हो – योगी सरकार दो किलोवाट वाले उपभोक्ताओं को भी राहत- 200 रुपये तक माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती – योगी सरकार

पीएम के आगमन को लेकर शहर को चमकाने में जुटे भाजपाई, चलाया स्वच्छता अभियान

पीएम के आगमन को लेकर शहर को चमकाने में जुटे भाजपाई, चलाया स्वच्छता अभियान

वाराणसी में पीएम के आगमन को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवाल ने मलदहिया चौराहे पर स्वच्छता

पुलिस लाइन में 491 महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड

पुलिस लाइन में 491 महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड, 26 अप्रैल को सीएम करेंगे संबोधित

वाराणसी। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है। पुलिस लाइन में 491 महिला आरक्षियों की

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top