विज्ञापन

थाना समाधान दिवस थाना प्रभारी ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर किया निस्तारण

वाराणसी गोमती जोन अंतर्गत सिंधोरा थाने में आज शनिवार थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

थाना समाधान दिवस थाना प्रभारी ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर किया निस्तारण
थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी

इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।

निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी नें न केवल पीड़ितों की शिकायतों को दर्ज किया, बल्कि व्यक्तिगत रुचि लेते हुए कई जटिल मामलों का मौके पर ही शांतिपूर्ण ढंग से निस्तारण कराया। जिन मामलों में कानूनी या तकनीकी पेच थे, उन्हें उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनकी इस त्वरित कार्यशैली और मानवीय दृष्टिकोण की फरियादियों ने जमकर सराहना की। इस दौरान राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवादों का निष्पक्ष निस्तारण जल्द से जल्द सुनिश्चित करें ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

साइबर क्राइम

झांसी में बड़े सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार

झांसी पुलिस की संयुक्त टीम झाँसी ने एक बड़े सट्टेबाज साइबरठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर सट्टेबाज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top