विज्ञापन

झाँसी : पिता ने किया तीन साल के मासूम की हत्या खुद भी लगाई फांसी

झाँसी के रक्सा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया।

झाँसी : पिता ने किया तीन साल के मासूम की हत्या खुद भी लगाई फांसी
पिता,मां और मासूम निवासी डिमरपुरा झाँसी

यहां एक पिता ने पहले अपने तीन साल के मासूम बेटे की निर्मम हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान प्रेम केवट पुत्र काशीराम, निवासी डिमरपुरा झाँसी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रेम ने पहले अपने मासूम बेटे भरत का गला चाकू से काटकर हत्या कर दी, और उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल इस खौफनाक कदम के पीछे की असली वजह जानने में जुटी हुई है।

मृतक की पत्नी आशा के मुताबिक, प्रेम बीती रात एक शादी समारोह में गया था और वहां से शराब के नशे में घर लौटा। इस बात को लेकर आशा ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद प्रेम अपने बेटे के साथ सो गया, लेकिन रात करीब 2 बजे वह बच्चे को कमरे में ले गया, जहां उसने इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया।

वहीं मृतक की बेटी कशिश ने बताया कि जब उसकी मां सो रही थी, तभी उसके पिता भाई को कमरे में ले गए और चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी, फिर खुद फांसी लगा ली। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

पीएम के आगमन को लेकर शहर को चमकाने में जुटे भाजपाई, चलाया स्वच्छता अभियान

पीएम के आगमन को लेकर शहर को चमकाने में जुटे भाजपाई, चलाया स्वच्छता अभियान

वाराणसी में पीएम के आगमन को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवाल ने मलदहिया चौराहे पर स्वच्छता

पुलिस लाइन में 491 महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड

पुलिस लाइन में 491 महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड, 26 अप्रैल को सीएम करेंगे संबोधित

वाराणसी। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है। पुलिस लाइन में 491 महिला आरक्षियों की

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top