विज्ञापन

बेटी पैदा होने पर मायके ससुराल पक्ष में मारपीट

बेटी पैदा होने पर मायके ससुराल पक्ष में मारपीट मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर बेटी पैदा होने के कारण महिला को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया..

beti-paida-hone-par-mayke-sasural-paksh-mein-marpeet

बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में एक अस्पताल में बेटी के जन्म को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर बेटी पैदा होने के कारण महिला को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी ।

शिकायतकर्ता उसमान अहमद ने बताया कि उनकी बहन मुंतरीन की शादी एक साल पहले धामपुर के उमरपुर पालकी निवासी वसीम से हुई थी। मुंतरीन ने एक सप्ताह पहले सुहागपुर स्थित देव अस्पताल में ऑपरेशन से एक बेटी को जन्म दिया था।

सोमवार को मुंतरीन के मायके वाले उससे मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि वसीम मुंतरीन को परेशान कर रहा है। जब उन्होंने वसीम से इस बारे में पूछा, तो उसने मुंतरीन से मारपीट की और कहा कि उसने बेटे की बजाय बेटी को जन्म दिया है। मायके वालों ने विरोध किया तो उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई।


इस घटना के बाद दोनों पक्षों में मारपीट और हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वसीम सहित कुछ अन्य लोगों को थाने ले गई। कोतवाली प्रभारी मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

You Tube | Latest News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top