वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत बनारस घूमने आये युवक ने गंगा स्नान करते समय अपना संतुलन खो दिया और डूबने लगा जिसके बाद दोस्तों के शोर मचाने पर लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

वाराणसी । कोतवाली थाना क्षेत्र के पचगंगा घाट पर बुधवार की प्रातः गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत हो गई।सूचना मिलते ही पहुँची एनडीआरएफ की टीम ने शव को बड़ी मशक़्क़त के बाद बाहर निकाल।और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
आपको बता दें कि बिहार के रोहतास ज़िले के देहरी आँन सोन का निवासी श्याम कुमार अपने दोस्तों के साथ बनारस घूमने आया था। बुधवार को सभी पचगंगा घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे।तभी यह घटना हुई।प्रत्यक्षदर्शीयों का कहना है कि श्याम कुमार गंगा स्नान करते समय अपना संतुलन खो दिया जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा जिसे देख उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया ।
जिससे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी ।थोड़ी ही देर में एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया ।और बड़ी मुश्किल के बाद गोताखोरों की मदद से श्याम का शव बाहर निकाला गया ।पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।