विज्ञापन

वाराणसी में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की हालत गंभीर

वाराणसी में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की हालत गंभीर जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

वाराणसी के साजन तिराहे पर गुरुवार की रात एक चार पहिया वाहन ने 4 लोगों को टक्कर मार दी जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस चालक के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी।

varanasi-mein-dardnaak-sadak-haadsa-do-logon-ki-haalat-gambhir

आपको बता दें कि सिगरा थाना क्षेत्र के साजन तिराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक चार पहिया वाहन ने चार लोगों को टक्कर मार दी । जिसमें दो लोगों की हालत नाज़ुक है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चार पहिया तेज रफ़्तार में थी जिसनें पहले एक व्यक्ति जो सड़क पार कर रहा था उसे जोरदार टक्कर मारी । उसके बाद तीन और लोगों को टक्कर मारी।और मौके से वाहन लेकर फ़रार हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक पर मुक़दमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

You Tube | Latest News

Scroll to Top