विज्ञापन

वाराणसी के अमन प्रजापति ने डिप्टी जेलर बन बढ़ाया जनपद मान

वाराणसी के अमन प्रजापति ने डिप्टी जेलर बन बढ़ाया जनपद मान पहले ही प्रयास में हासिल की, जिससे उनकी मेहनत और लगन कि हर कोई तारीफ कर रहा है । उनके गांव पहुंची क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने घर पर पहुंचकर बधाई दी और मिठाइयाँ बाट कर खुशी का इज़हार किया ।

varanasi-ke-aman-prajapati-ne-deputy-jailer-ban-badhaya-janpad-maan

वाराणसी । राजातालाब के असवारी गांव के युवा अमन प्रजापति ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए । उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर डिप्टी जेलर पद पर नियुक्ति प्राप्त किया ।उनकी इस सफलता ने उनके क्षेत्र के साथ साथ पूरे जनपद का गौरव बढ़ा दिया है । ख़ास बात यह है कि उन्होंने यह उपलब्धि पहले ही प्रयास में हासिल की, जिससे उनकी मेहनत और लगन कि हर कोई तारीफ कर रहा है ।

varanasi-ke-aman-prajapati-ne-deputy-jailer-ban-badhaya-janpad-maan अमन प्रजापति
अमन प्रजापति

यह खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने घर पर पहुंचकर बधाई दी और मिठाइयाँ बाट कर खुशी का इज़हार किया ।

अमन प्रजापति एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक़ रखते हैं लेकिन इससे बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार मेहनत से पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल किया ।उनकी यह सफलता युवाओ के लिए प्रेरणा बन गई ।

अमन की प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी पब्लिक स्कूल, से हुई है और उन्होंने काशी विद्यापीठ से बीएससी और मेरठ यूनिवर्सिटी से बीएड की पढ़ाई पूरी की है ।उनके पिता संजय कुमार मिर्जापुर में सेवायोजन कार्यालय में नौकरी करते हैं और माता सुनीता प्रजापति गृहणी हैं अमन दो बहनों में सबसे बड़े हैं ।

You Tube | Latest News

Scroll to Top