विज्ञापन

तहसील में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन, गृह मंत्री का पुतला फूंका : कौशाम्बी

कौशाम्बी के चायल तहसील में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन, गृह मंत्री का पुतला फूंका तहसील के महामंत्री अजीत सिंह यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकजुट हुए।

tahsil-mein-adhivaktaon-ka-virodh-pradarshan-grih-mantri-ka-putla-phoonka-kaushambi

कौशाम्बी जनपद की चायल तहसील में आज अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि माननीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा अधिवक्ता समाज को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी से पूरे वकील समाज में आक्रोश है। इसी के विरोध में चायल तहसील के महामंत्री अजीत सिंह यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकजुट हुए।

आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए गृह मंत्री का पुतला फूंका और अपने रोष का प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि वे अधिवक्ता समाज के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे।प्रदर्शन के मौके पर तहसील के तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में इस बयान की निंदा करते हुए विरोध दर्ज कराया।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

साइबर क्राइम

झांसी में बड़े सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार

झांसी पुलिस की संयुक्त टीम झाँसी ने एक बड़े सट्टेबाज साइबरठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर सट्टेबाज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top