विज्ञापन

राजभवन और पुलिस मुख्यालय से पुराने अफसरों को हटाने का निर्देश : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक में भर्ती, कानून-व्यवस्था, साइबर सुरक्षा, अग्निशमन सेवा और पुलिस आधुनिकीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और पुलिस मुख्यालय में लंबे समय से तैनात अफसरों को हटाने का निर्देश ।

rajbhavan-aur-police-mukhyalay-se-purane-afsaron-ko-hatane-ka-nirdesh-yogi-adityanath
पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री आवास पर पुलिस विभाग की अहम समीक्षा बैठक की गई समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी राजीव कृष्ण मौजूद रहे । डीजी/ईओडब्ल्यू और यूपी-112 की नीरा रावत, DG/Telecom आशुतोष पांडेय, अग्निशमन सेवा और कारागार विभाग के डीजी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में रहे मौजूद। यूपी पुलिस में वित्तीय वर्ष 2026-27 में 81,000+ पदों पर भर्ती होगी।

भर्ती में मेरिट, आरक्षण, पारदर्शिता और समयबद्धता का सख्ती से पालन होगा। कानून-व्यवस्था सुधार के लिए आधुनिक तकनीक और सक्षम मानव संसाधन पर जोर देने की बात कही गई है। वर्तमान में PRV 112 का रिस्पांस टाइम 6 मिनट है इसे और कम करने और PRV वाहनों की स्ट्रेटजिक लोकेशन और लगातार मूवमेंट सुनिश्चित करने के निर्देश बैठक में दिए गए है।

rajbhavan-aur-police-mukhyalay-se-purane-afsaron-ko-hatane-ka-nirdesh-yogi-adityanath
पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक : योगी आदित्यनाथ

इसके साथ ही लखनऊ में लंबे समय से तैनात पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर, ‘एक तहसील – एक फायर टेंडर’ योजना को तेजी से लागू करने और हर जिले में हाइड्रोलिक फायर टेंडर अनिवार्य करने के भी निर्देश इस बैठक में दिया गया है।

जेलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी की पुख्ता व्यवस्था होगी साथ ही 7500 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण में तेजी लाई जाएगी। ₹425.7 करोड़ की साइबर ठगी रोकी गई, जागरूकता अभियान तेज होगा। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, लंबित जांचों का निस्तारण तेज होगा। 75 जिलों में पुलिस रेडियो में ई-ऑफिस और डिजिटल सिस्टम मजबूत करने के निर्देश।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

new-train-from-sonbhadra-to-mumbai-big-relief-for-passengers

सोनभद्र से मुम्बई के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, मुंबई जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत

सोनभद्र से मुम्बई के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, सांसद छोटेलाल खरवार ने बताया कि इस ट्रेन के संचालन के लिए उन्होंने सदन में आवाज उठाई थी और लिखित रूप से भी मांग की थी।

bjp-lucknow-karyalaya-par-bjp-ke-47ve-sthapana-diwas-ka-aayojan

बीजेपी लखनऊ कार्यालय पर भाजपा के 47वें स्थापना दिवस का आयोजन

बीजेपी लखनऊ कार्यालय पर भाजपा के 47वें स्थापना दिवस का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी

congress-delegation-house-arrested-before-meeting-khalid-talib-brothers

खालिद तालिब बंधुओं से मिलने वाली थी कॉंग्रेस प्रतिनिधि मंडल पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

खालिद तालिब बंधुओं से मिलने वाली थी कॉंग्रेस प्रतिनिधि मंडल पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top