विज्ञापन

वाराणसी में एमपी यूपी सहयोग से विक्रमादित्य महानाट्य मंचन का हुआ शुभारंभ

वाराणसी में एमपी यूपी सहयोग से विक्रमादित्य महानाट्य मंचन का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विक्रमादित्य महानाट्य मंचन को यादगार क्षण बताया। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल की नगरी है और काशी पंचांग की नगरी है दोनों मिलकर नया इतिहास बनाते हुए प्रेम और सहयोग की यह परंपरा मजबूती से आगे बढ़ायेंगे।

varanasi-mein-mp-up-sahyog-se-vikramaditya-mahanatya-manchan-ka-hua-shubharambh
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वाराणसी में एमपी यूपी सहयोग से तीन दिवसीय विक्रमादित्य महानाट्य मंचन का शुक्रवार शाम शुभारंभ हुआ समारोह स्थल पर म.प्र. संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया है। महानाट्य में 200 से अधिक कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, महानाट्य में तीन भव्य मंच बनाए गए हैं, जिनमें से एक मंच पर उज्जैन के महाकाल मंदिर की प्रतिकृति प्रदर्शित की गई है। महानाट्य में सम्राट विक्रमादित्य के जन्म से लेकर राजतिलक तक की गाथा विक्रम बेताल की कथा और सनातन धर्म के उत्थान की महाकाव्य कथा को प्रदर्शित किया जा रहा है।

varanasi-mein-mp-up-sahyog-se-vikramaditya-mahanatya-manchan-ka-hua-shubharambh
तीन दिवसीय विक्रमादित्य महानाट्य मंचन का शुक्रवार शाम शुभारंभ

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ को वैदिक घड़ी भेंट की। यह घड़ी बाबा विश्वनाथ के मंदिर में वैदिक काल को वर्तमान में जनता के बीच पुनर्स्थापित करने में सहायक होगी। इस घड़ी में प्राचीन वैदिक परंपरा तथा आधुनिक ज्ञान विज्ञान का मिश्रण करके कल की अचूक गणना का समावेश किया गया है।

समारोह में उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री श्री अनिल राजभर, एमएसएमई मंत्री श्री राजेश सचान, पंजीयन मंत्री श्री रविंद्र जायसवाल ,महापौर अशोक तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, राज्यसभा सदस्य बाल योगी उमेश नाथ, विधायक, स्थानीय जन-प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विक्रमादित्य महानाट्य मंचन को यादगार क्षण बताया। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल की नगरी है और काशी पंचांग की नगरी है दोनों मिलकर नया इतिहास बनाते हुए प्रेम और सहयोग की यह परंपरा मजबूती से आगे बढ़ायेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद श्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत की ज्ञान परंपरा को उचित स्थान देकर पूरे विश्व में प्रतिष्ठित किया है। आज योग और आयुर्वेद की पूरी दुनिया में स्वीकार्यता बढ़ी है।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सुशासन की उत्कृष्ट परंपरा के नायक सम्राट विक्रमादित्य के जीवन काल से हम सब परिचित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कर्मस्थली काशी में इस महानाट्य के मंचन के अवसर पर यह कहना प्रासंगिक होगा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के सुशासन से राष्ट्र को दिए जा रहे योगदान के लिए अभिनंदन के पात्र हैं।

You Tube | Latest News

Share Now :

नयी खबरें

sambhal-sp-ki-shadi-mein-jaane-par-spa-vidhayakon-ko-akhilesh-yadav-ki-fatkar

संभल SP की शादी में जाने पर, सपा विधायकों को अखिलेश यादव की फटकार

संभल SP की शादी में जाने पर, सपा विधायकों को अखिलेश यादव की फटकार उत्तर प्रदेश कैडर के दो आईपीएस अधिकारियों- संभल के एसपी के.के. बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका

kashi-mein-nashamukt-janjagrukta-padyatra-sadak-par-utarkar-kiya-logon-ko-jagruk

काशी में निकली नशामुक्त जनजागरुकता पदयात्रा, सड़क पर उतरकर किया लोगों को जागरूक

काशी में निकली नशामुक्त जनजागरुकता पदयात्रा, सड़क पर उतरकर किया लोगों को जागरूक भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top