विज्ञापन

काशी में निकली नशामुक्त जनजागरुकता पदयात्रा, सड़क पर उतरकर किया लोगों को जागरूक

काशी में निकली नशामुक्त जनजागरुकता पदयात्रा, सड़क पर उतरकर किया लोगों को जागरूक भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में वाराणसी में नशामुक्ति सदभावना जनजागरण पदयात्रा निकाली गई ।

kashi-mein-nashamukt-janjagrukta-padyatra-sadak-par-utarkar-kiya-logon-ko-jagruk
नशामुक्त जनजागरुकता

“नशामुक्त भारत, खुशहाल काशी” के संकल्प के साथ काशी हिंदू विश्वविद्यालय मैदान से विशाल पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं, युवा, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। पदयात्रा के दौरान पूरे मार्ग में नशा मुक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। प्रतिभागियों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। आयोजन का उद्देश्य काशी को नशामुक्त घोषित कराने के साथ-साथ परिवारों को खुशहाल और समाज को अपराधमुक्त बनाना बताया गया।

यह कार्यक्रम संगठन के संस्थापक संचालक योगीराज शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन और आशीर्वाद में आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष आरुणी जी, शक्ति स्वरूप बहन पूजा शुक्ला, केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए पूजा शुक्ला ने कहा कि काशी संतों और भक्तों की पावन भूमि है, लेकिन यहां बढ़ता नशा चिंता का विषय बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में शराब के ठेकों की बढ़ती संख्या के कारण युवा वर्ग तेजी से नशे की ओर आकर्षित हो रहा है।

केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी ने कहा कि भगवान शिव पवित्रता के प्रतीक हैं और उनके नाम पर नशे का सेवन करना धार्मिक आस्था की गलत व्याख्या है। उन्होंने समाज के प्रबुद्ध वर्ग से इस बुराई के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सरकार पर भी आरोप लगाया कि राजस्व बढ़ाने के लिए शराब के ठेकों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे युवा वर्ग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। अंत में सभी ने काशी को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया और इस अभियान को निरंतर जारी रखने की बात कही।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

साइबर क्राइम

झांसी में बड़े सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार

झांसी पुलिस की संयुक्त टीम झाँसी ने एक बड़े सट्टेबाज साइबरठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर सट्टेबाज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top