विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में छिनैती करने वाले के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में छिनैती करने वाले के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार छिनैती के बाद फरार चल रहा था आरोपी खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी अमित पासी के पैर में गोली लगी।

police-muthbhed-mein-chhinaeti-karne-wale-ke-pair-mein-lagi-goli-giraftar
कौशाम्बी पुलिस के साथ आरोपी

कौशाम्बी जिले में महिलाओं से छिनैती की घटनाओं में शामिल आरोपी अमित पासी को देर रात एसओजी टीम और सराय अकिल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, 9 मार्च को पीपलगांव निवासी पूजा अग्रहरि से आरोपी अमित पासी और उसके साथी सैफ उर्फ बाटे ने छिनैती की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से 18 मार्च को सैफ उर्फ बाटे को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अमित पासी अंधेरे का फायदा उठाकर अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया था।

देर रात मुखबिर की सूचना पर एसओजी और सराय अकिल पुलिस ने हजारीपुरवा गांव के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी अमित पासी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 1840 रुपये नकद बरामद किए हैं घायल आरोपी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

साइबर क्राइम

झांसी में बड़े सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार

झांसी पुलिस की संयुक्त टीम झाँसी ने एक बड़े सट्टेबाज साइबरठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर सट्टेबाज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top