विज्ञापन

वाराणसी के कर्मदेश्वर महादेव मंदिर के तालाब में डूबने से किशोर की मौत

वाराणसी के कर्मदेश्वर महादेव मंदिर के पास बने तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर अपने दो दोस्तों के साथ तालाब की सीढ़ियों पर मौजूद था।तभी खेलते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।कड़ी मशक़्क़त के बाद किशोर के शव को बाहर निकाला गया ।और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

varanasi-ke-karmdeshwar-mahadev-mandir-ke-talab-mein-doobne-se-kishor-ki-maut
कर्मदेश्वर महादेव मंदिर तालाब

प्रत्यक्षदर्शीयों का कहना है कि दोपहर में तीन दोस्त कर्मदेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित तालाब पर पहुंचे थे। तालाब की सीढ़ियों पर काई लगा था ।जिससे किशोर का पैर फिसलने से कंदवा इलाके का रहने वाला पवन प्रजापति (13) गहरे पोखरे में चला गया। यह देखकर उसके साथी चिल्लाने लगे और लोगों की भीड़ लग गयी पर तब तक पवन गहरे पानी में समां चुका था। मौके पर पुलिस पहुंची और किशोर की तलाश में गोताखोरों को पानी में उतारा गया ।लेकिन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी किशोर नहीं मिला तो NDRF बुलाई गयी जिसने 20 मिनट में किशोर पवन प्रजापति को ढूंढ लिया जिसकी पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की तो परिजन और ग्रामीणों से उनकी नोकझोक भी हुई और परिजन शव लेकर वहां से चल पड़े। वो पोस्टमार्टम नहीं चाहते थे। परिजन शव को लेकर घर की तरफ़ चल दिए पर पुलिस ने बीच में रोककर उन्हें समझाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

bjp-ke-sthapana-diwas-par-varanasi-mein-28000-se-adhik-boothon-par-karyakram

भाजपा के स्थापना दिवस पर वाराणसी में 28 हजार से अधिक बूथों पर कार्यक्रम

भाजपा के स्थापना दिवस पर वाराणसी में 28 हजार से अधिक बूथों पर कार्यक्रम, 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर 6 और 7 अप्रैल को मंडल, जिला और क्षेत्र स्तर पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें

congress-delegation-house-arrested-before-meeting-khalid-talib-brothers

खालिद तालिब बंधुओं से मिलने वाली थी कॉंग्रेस प्रतिनिधि मंडल पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

खालिद तालिब बंधुओं से मिलने वाली थी कॉंग्रेस प्रतिनिधि मंडल पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top