विज्ञापन

खेत में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

खेत में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा..

khet-mein-ped-se-latka-mila-yuvti-ka-shav-janch-mein-juti-police
युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

कौशाम्बी के थाना चरवा क्षेत्र के अंतर्गत खेत में एक युवती का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
इस संबंध में एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

साइबर क्राइम

झांसी में बड़े सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार

झांसी पुलिस की संयुक्त टीम झाँसी ने एक बड़े सट्टेबाज साइबरठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर सट्टेबाज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top